बिहार में हुई हिंसा पर Nitish Kumar पर भड़के गृह मंत्री Amit Shah, कहा- बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद

By रितिका कमठान | Apr 02, 2023

बिहार में हुई हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने नवादा में जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों ये सोचते हैं कि बीजेपी का साथ फिर से आपको मिल सकता है तो ऐसा नहीं होगा क्योंकि बीजेपी के दरवाजे आपके लिए हमेशा के लिए बंद कर दिए गए है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री होने के नाते मुझे देश के साथ बिहार की भी चिंता है। बिहार की जनता को 2024 में बिहार को 40 सीट देनी है और 2025 में बीजेपी की सरकार बनानी है। जिन्होंने भी बिहार में दंगा किया है उन्हें करारा जवाब देना चाहिए। तुष्टीकरण की राजनीति बीजेपी नहीं करती है। नालंदा और सासाराम जैसी घटनाएं दिल दुखाती है। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कुर्सी के मोह में ही बंधे हुए हैं इसलिए अब तक लालू यादव का साथ नहीं छोड़ सके है। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं मगर उनकी इच्छा ये नहीं है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

लगाया जातिवाद का आरोप

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जातिवाद की राजनीति करने में व्यस्त है। वो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही राज्य को भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार कई बार अपने ही लोगों को धोखा दे चुके है। 

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च