शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे अमित शाह, राजनाथ, गडकरी, उद्धव और बादल रहेंगे साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

गांधीनगर/नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल तथा लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे। राजग के शीर्ष नेताओं की इस मौजूदगी को शाह के लिए समर्थन और गठबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता के तौर पर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष के लिये देश नहीं बल्कि वोट बैंक बचाना महत्वपूर्ण: अमित शाह

वघानी ने कार्यक्रम का ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि चार किमी लंबा रोड शो अहमदाबाद के सरदार पटेल प्रतिमा से शुरू होगा और यह घाटलोडिया इलाके में पाटीदार चौक पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि शाह अपना रोड शो शुरू करने से पहले लोगों को संबोधित भी करेंगे। वह शुक्रवार रात गुजरात पहुंच सकते हैं और रोड शो शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगा। शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।  गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है। 

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच