मृतक भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे अमित शाह, बोले- बंगाल में राजनीतिक हत्या चरम पर, CBI जांच जरूरी

By अंकित सिंह | May 06, 2022

पश्चिम बंगाल में आज भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की एक लाश मिली। भाजपा इसे राजनीतिक हत्या बता रही है। इन सब के बीच गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल दौरे पर थे। इसी दौरान अमित शाह मृतक कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया के घर पहुंचे थे। इस दौरान शाह ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की राजनीतिक रुप से हत्या कर दी गई। उनके परिवार का कहना है कि उनकी जघन्य रूप से हत्या हुई है। कल ही टीएमसी को एक साल हुआ है और उसके दूसरे दिन ही राजनीतिक हिंसा और हत्या की परंपरा को फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय भी इस घटना का गंभीरता से संज्ञान में ले रहा है और आज ही गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूरे बंगाल में राजनीतिक हिंसा, प्रतिशोध में हत्याएं और विरोधी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाने के अनेक उदाहरण हमारे पास आए हैं। भाजपा अर्जुन की हत्या की घोर निंदा करती है और हम अदालत से हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले यह सुनिश्चत करेंगे। शाह ने आगे कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिला, उसकी दादी को भी पीटा गया है। भाजपा इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है। उत्तर कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे का दावा है कि भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता की बॉडी आज सुबह लटकी हुई मिली है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा