Amit Shah ने Jammu-Kashmir की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंक के समूल सफाये के लिए दिशानिर्देश दिये

By नीरज कुमार दुबे | Feb 04, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जहां हाल के दिनों में आतंकवाद की कुछ घटनाएं हुई हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति की वस्तु स्थिति और आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों पर चर्चा की। हम आपको बता दें कि यह समीक्षा बैठक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद हुई है जिसमें सोमवार को पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गई थीं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। हम आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की पिछली समीक्षा बैठक 19 दिसंबर 2024 को हुई थी। उस समय अमित शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम करना जारी रखने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा