West Bengal में गरजे Amit Shah, बोले- 'Mamata सरकार ने स्कूल नहीं, मदरसे बनवाए'

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2026

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गरीब छात्रों के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे में सुधार करने के बजाय मदरसे बनाने को प्राथमिकता देती है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर विकास के प्रमुख मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और दावा किया कि टीएमसी की नीतियां वंचित समुदायों को और भी पीछे धकेल रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: 20 साल और विपक्ष में बैठ जाएंगे मगर बाबरी मस्जिद बनाने की बात करने वालों से समझौता नहीं करेंगेः अमित शाह

शाह ने ममता पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया

शाह ने ममता पर घुसपैठियों को बचाने का भी आरोप लगाया और ज़ोर देकर कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो वह राज्य से हर अवैध प्रवासी की पहचान करके उसे बाहर निकाल देगी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि यहाँ के लोग परेशान हैं, लेकिन ममता बनर्जी को अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने में ज़्यादा दिलचस्पी है।" शाह ने आगे कहा, "ममता जी, आप कितनी भी कोशिश कर लें, हम पश्चिम बंगाल से हर अवैध प्रवासी को बाहर निकाल देंगे।

प्रमुख खबरें

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

Mann Ki Baat: नशा-मुक्त भारत के लिए जन भागीदारी का आह्वान अहम, बोले Pramod Sawant