By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 27, 2026
पाकिस्तान के एक आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के आरोप में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेराज आलम को शनिवार रात ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी के यात्रा विवरण, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन के माध्यमों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का विश्लेषण किया जा रहा है।’’ उन्होंने बताया कि उसके सहयोगियों का पता लगाने और नेटवर्क से संबंधों की जांच भी की जा रही है।