अमित शाह का विपक्ष पर निशाना, कहा- लोभ-लालच का गठबंधन है विपक्ष का महागठबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

मालदा (पश्चिम बंगाल)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए अमित शाह ने मंगलवार को विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि उनका प्रस्तावित महागठबंधन ‘लोभ-लालच’ का गठबंधन है, जिसमें प्रधानमंत्री पद के नौ संभावित उम्मीदवार हैं। शाह ने दावा किया कि 20-25 नेताओं को एक मंच पर साथ ले आने से कोई फायदा नहीं होने वाला, क्योंकि नरेंद्र मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिगेड परेड मैदान में हुई रैली में शामिल हुए 23 नेताओं में से नौ नेता प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार हैं। विपक्ष की विशाल रैली के तीन दिनों बाद शाह ने यहां भाजपा की रैली में कहा, ‘‘लेकिन हमारे पास प्रधानमंत्री पद का एक ही उम्मीदवार है और वह हैं नरेंद्र मोदी।’’ 

यह भी पढ़ें: महागठबंधन का मकसद सत्ता हासिल करना और निजी हित साधना है: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी से पूछना चाहता हूं कि वे नागरिकता विधेयक का समर्थन करेंगी कि नहीं। मुझे यकीन है कि वे इसका समर्थन नहीं करेंगी।’’ उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक पश्चिम बंगाल के सीमाई राज्यों में भाजपा के लिए बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। शाह ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सिर्फ घुसपैठियों के लिए काम करती है और उनकी दिलचस्पी सिर्फ उनका समर्थन करने में है।’’

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी