2025 तक भारत ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लिया है संकल्प, टाइम्स नाउ समिट में बोले अमित शाह- जो विकास की राजनीति करेगा वही शासन करेगा

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2022

टाइम्स नाउ समिट 2022 में गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की बीते आठ साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2047 में भारत के शताब्दी वर्ष में देश को संपूर्ण रूप से एक विकसित राष्ट्र बनाना है। अमित शाह ने कहा कि कई लोग भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र मानते हैं। कहा, यह आगे देखने का समय है, पीछे नहीं। शाह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लिया है और तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने पिछले आठ वर्षों में अर्थव्यवस्था के हर आयाम में महान ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने राहुल गांधी को बताई राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख, कहा- अयोध्या का टिकट बुक कर लीजिए

अमित शाह ने कहा कि भाजपा समान नागरिक संहिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद। अमित शाह ने ईडी, सीबीआई के कथित दुरुपयोग पर कहा जिसे भी शिकायत है, वह अदालत में जा सकता है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जेल में जेल मंत्री के सुविधाएं लेने के मुद्दे पर सवाल हमसे नहीं, बल्कि उनकी पार्टी से किए जाने चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग

Abhishek Banerjee की याचिका पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, सायोनी घोष-काकोली घोष समेत TMC के बागी सांसदों को नोटिस जारी

TET Exemption: तमिलनाडु विधानसभा का बड़ा प्रस्ताव, 3.2 लाख Teachers को परीक्षा से स्थायी राहत की मांग

सामने बैठे थे जयशंकर, तभी पुतिन ने मोदी के लिए क्या कहा? सब चौंके