अमित शाह ने कहा कि केंद्र ने सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को मजबूत करने को शीर्ष प्राथमिकता दी है और यही कारण है कि मौजूदा शासन के तहत इन इलाकों में बुनियादी ढांचा विकास पर खर्च बढ़ा है। नेपाल की सीमा से लगे बिहार के किशनगंज जिले में फतेहपुर चौकी पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कर्मियों को संबोधित करते हुए शाह ने देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की पहरेदारी कर रहे जवानों की कल्याण जरूरतों के प्रति केंद्र के संवेदनशील होने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पर तैनात हमारे कर्मी राष्ट्रीय आपदा के समय और कानून व्यवस्था से जुड़ी स्थितियों में भी योगदान देते हैं। सरकार ने इसे महसूस किया है और उन्हें तथा उनके परिवार को बेहतर सुविधाएं मुहैया करने पर काम रही है।’’ उन्होंने कहा कि सरसरी तौर पर देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि नेपाल और भूटान जैसे मित्र देशों के साथ लगी सीमा की पहरेदारी करने के कारण एसएसबी का काम आसान है।

शाह ने कहा, ‘‘लेकिन हम जानते हैं कि आपके समक्ष आने वाली चुनौतियां कम नहीं हैं क्योंकि बाड़ रहित इलाकों में गश्त करना कठिन है। स्थानीय लोगों में आपकी छवि और सद्भावना एक अहम भूमिका निभाती है।’’ उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि एसएसबी जवानों ने उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया और नागरिकों को 10 लाख तिरंगा वितरित किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर