अमित शाह बोले, वोटबैंक की पॉलिटिक्स के लिए कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय को किया बदनाम

By अंकित सिंह | Mar 31, 2019

उत्तर प्रदेश के नगीना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज मैं यहां जो माहौल देख रहा हूं। पूरे देश में इसी प्रकार का माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नगीना वालों ने तो मोदी-मोदी के नारे लगाकर अपनी इच्छा बता दी कि मोदी जी ही देश के प्रधानमंत्री बनने चाहिए। लेकिन ये गठबंधन वाले किसे प्रधानमंत्री बनाएंगे? इनकी न कोई नीति हैं और न कोई रीति, ये तो केवल मोदी जी के डर से एक हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के खिलाफ देश के ‘मूड’ को समझ कर ही धुर विरोधी भी एक हुये: येचुरी

गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे शाह ने कहा कि उस वक़्त के गृहमंत्री चिदंबरम, सुशिल कुमार शिंदे और स्वयं राहुल गांधी स्वयं अमेरिकी राजदूत से बोले थे कि लश्कर ए तैयबा खतरा नहीं है बल्कि हिन्दू आतंकवाद खतरा है।  हिन्दुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से मांफी मांगनी चाहिए

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay