Jharkhand Politics: देवघर में बोले अमित शाह, झारखंड सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, आदिवासियों के साथ कर रही अत्याचार

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2023

विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने का कार्य किया है। जिनकी आय 7 लाख रुपए से कम है उनको इनकम टैक्स में छूट दी है। सरकार आदिवासी भाईयों के लिए 740 एकलव्य मॉडल स्कूल तैयार करेगी जिसके लिए 38,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी, हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कई जगह पर किसान यूरिया भी डालते हैं और तरल यूरिया का भी छिड़काव करते हैं। ऐसा करने से फसल के साथ-साथ भूमि का भी नुकसान होता है। तरल यूरिया का छिड़काव करते हैं तो IFFCO की गारंटी है कि उत्पाद बढ़ेगा। बाद में यूरिया डालने की जरूरत नहीं है। मोदी जी ने झारखण्ड के एक बड़े हिस्से को उग्रवाद और नक्सलियों से त्रस्त इलाके को मुक्त करने का काम किया है। हमने झारखण्ड में विकास की राह बनाने और नक्सलवादियों से मुक्त करने का काम किया। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: धनबाद में बैंक रिकवरी एजेंट की गोली मार कर हत्या

अमित शाह ने कहा कि गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है। जनता सब जानती है... हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है। मोदी जी की सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रीपति बनी है, यह हर गरीब का सम्मान है... हर आदिवासी का सम्मान है।

प्रमुख खबरें

American Express और NMACC की बड़ी साझेदारी: प्रीमियम ग्राहकों को मिलेगा भारतीय कला और संस्कृति का Exclusive अनुभव

UP के Budaun में Police Encounter: चोरी के 3 आरोपी गोली लगने से गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

क्या कैप्टन ने सरकार के कप्तान पर ही सवाल उठा दिये हैं? अमरिंदर ने Modi-ism का जिक्र कर क्या संदेश दिया?

Supreme Court में केंद्र ने बताया, पूर्व पुलिस अधिकारी को मिलेगा Gallantry Medal