पीलीभीत में अमित शाह बोले- यूपी में भाजपा की लहर, मोदी-योगी ने गरीबों के लिए किए काम

By अंकित सिंह | Feb 21, 2022

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पीलीभीत पहुंचे थे जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर सराहना की। पीलीभीत में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश के गरीबों के कल्याण के लिए कई सारे काम किए हैं। अपने बयान में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी और योगी जी ने यूपी के गरीबों के कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए हैं। 1.67 करोड़ माताओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर देने का काम किया। शाह ने कहा कि 2.61 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाने का काम किया है। 1.41 करोड़ घरों में आजादी के 70 साल बाद पहली बार बिजली पहुंचाने का काम है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में जो विकास के काम हुए हैं, गरीब कल्याण के जो कार्य हुए हैं, लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के जो कार्य हुए हैं, उसके कारण उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है। यूपी में सातवां चरण आते-आते ये लहर सुनामी में बदल जाने वाली है। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण का जो यज्ञ मोदी ने चालू रखा है उसको ये सपा वाले चालू रखेंगे क्या? ये केवल भाजपा कर सकती है। सपा आई तो फिर से गुंडे, बाहुबली, माफिया आएंगे गरीबों के घर छीनेंगे। पांच साल में योगी जी ने यूपी से चुन-चुन कर माफियाओं का सफाया करने का काम किया है। विपक्ष पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि एक ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहती हैं कि आतंकवाद फीजूल बाते हैं और तो दूसरी ओर सपा है, जब अखिलेश बाबू सत्ता में आए थे तब संकट मोचन मंदिर पर बम धमाका हुआ था और उन्होंने अपने घोषणा पत्र में हमले में शामिल लोगों को छोड़वाने का वादा किया था। ये तो इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दखल कर दी वरना सभी आतंकवादी मुक्त हो जाते। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश