प्रतापगढ़ में बोले अमित शाह, अखिलेश अच्छे गेंदबाज़ नहीं, मतदाताओं से की बीजेपी को जिताकर बाउंड्री लगाने की अपील

By अभिनय आकाश | Feb 22, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थमते ही सभी बड़े राजनीतिक चेहरों ने अपनी पूरी ताकत पांचवे चरण के चुनाव के लिए प्रचार में झोंक दी है। पांचवें चरण के लिए मतदान 27 फरवरी को होगी। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइज में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक अमित शाह यूपी के प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते नजर आए। प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा में जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे गेंदबाज़ नहीं है। अगर गेंदबाज़ फुलटॉस गेंद डाल दे तो बल्लेबाज़ को चौका लगाना चाहिए या नहीं लगाना चाहिए। आप ने 2014, 2017, 2019 में भाजपा को जिताया। अब 2022 में जिताकर बाउंड्री लगाने का काम  करो।

इसे भी पढ़ें: UP में खिसक रही भाजपा की जमीन, बेहतर विकल्प देने की स्थिति है कांग्रेस: सचिन पायलट

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 1.67 करोड़ माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन दिया है। फिर से एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए, माताओं-बहनों को होली और दीपावली को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का काम भाजपा सरकार करेगी। स्वच्छ भारत के तहत योगी जी ने उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाने का काम किया है। ये बुआ-भतीजा ने यूपी पर 15 साल राज किया, गरीबों के लिए कभी शौचालय नहीं बनाया।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav