हम सभी शरणार्थियों को नागरिकता देंगे, पश्चिम बंगाल में अमित शाह बोले- ममता दीदी CAA पर लोगों को कर रही हैं गुमराह

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि ममता दीदी, आप तो महिला मुख्यमंत्री हैं, फिर भी संदेशखाली जैसी शर्मनाक घटना पर आप राजनीति कर रही हैं।  वर्षों तक, आपकी नाक के नीचे अत्याचार होता रहा और जब टीएमसी के गुंडों को ईडी पकड़ने गई तब उन पर पथराव किया गया। तुष्टिकरण कर कुछ वोट लेने के लिए आप संदेशखाली के गुनहगारों को बचा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह : पुलिस

शाह ने पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक रैली में कहा कि मैं शरणार्थियों से सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने का अनुरोध करता हूं, मैं आश्वासन देता हूं कि कोई समस्या नहीं होगी। ममता दीदी, आप सीएए का कितना भी विरोध करें, हम सभी शरणार्थियों को नागरिकता देंगे। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर अपना हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा कि ''सशक्त भारत' बनाने के लिए, हमें 'सशक्त बंगाल' बनाना होगा। लेकिन आप पश्चिम बंगाल में घुसपैठ की सीमा देख रहे हैं! अगर ऐसी स्थिति बनी रही, तो राज्य प्रगति नहीं कर सकते और कभी सशक्त नहीं बन सकते

प्रमुख खबरें

खड़गे ने Nadda को याद दिलाई Haldwani घटना, शुद्धिकरण पर FIR दर्ज करने को कहा

Raghav Chadha का आरोप: Punjab की वोटर लिस्ट में जानबूझकर दर्ज हुआ स्थानांतरित

Love Horoscope For 3 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Harry Potter HBO Series का नया टीज़र आउट! इस क्रिसमस हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में लौटेंगे फ़ैन्स, जानें नई कास्ट और डिटेल्स