'दुनिया में बढ़ा भारत का नाम', अमित शाह बोले- जो काम कांग्रेस चार पीढ़ियों में नहीं कर पाई वो मोदी ने कर दिखाया

By अंकित सिंह | Jun 10, 2023

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज NDA की मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूरे हुए हैं, मैं इस अवसर पर पूरे महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देने आया हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के ये 9 वर्ष भारत गौरव के 9 वर्ष हैं, मोदी जी के ये 9 वर्ष विकास के उत्कर्ष के 9 वर्ष हैं, ये 9 वर्ष गरीब कल्याण के 9 वर्ष हैं... ये 9 वर्ष भारत को सुरक्षित करने के 9 वर्ष हैं।

राहुल पर तंज

भाजपा नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने देश की संस्कृति और इतिहास का सम्मान करने का काम किया है, नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया में देश को गौरव दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज वो दुनिया में जहां जाते हैं, मोदी-मोदी जी के नारे लगते हैं और यह सम्मान मोदी जी का नहीं हमारी जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी जी को दुनिया में सम्मान मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा देश का अपमान करने का काम कर रहे हैं। वो यहां नहीं बोलते, विदेश जा कर बोलते हैं... क्योंकि देश में उनको सुनने वाले बहुत कम बच गए हैं। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस चार पीढ़ियों में नहीं कर पाई वो काम मोदी जी ने कर दिखाए। दुनिया का कोई राष्ट्राध्यक्ष उनको बॉस कहता है तो कोई उनके पैर छूता है। दुनिया भर में सम्मान दिलवाने... भारत का परचम दुनिया भर में लहराने का काम मोदी जी ने किया है।

इसे भी पढ़ें: 'तेज़ी से आगे बढ़ रहा है भारत', राजनाथ बोले- 2027 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाएगा

उद्धव पर निशाना

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि - हमने ट्रिपल तलाक हटाया... उस से आप सहमत हो या नहीं? राम मंदिर जो बन रहा है उस से आप सहमत हो या नहीं हो? आप स्पष्ट करो कि आप कॉमन सिविल कोड चाहते हो या नहीं? आप बताएं मुस्लिम आरक्षण होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? कर्नाटक में आपके सहयोगी वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से हटाना चाहती है, क्या आप उस से सहमत हो? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उद्धव जी, आप दो नावों में पैर नहीं रख सकते। इन सभी बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दीजिए, आपकी पोल खुद खुल जाएगी।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन