निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले अमित शाह, विपक्ष के दुष्प्रचार को जनता ने किया खारिज

By अंकित सिंह | Feb 23, 2021

भाजपा गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में 474 में से 409 सीटों पर जीत हासिल कर मंगलवार को इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है। राज्य के छह नगर निगमों के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था। कांग्रेस ने अब तक घोषित चुनाव परिणामों में 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस विजय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहा कि आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने  85% सीटें जीती हैं। ANI के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुरी तरह इस चुनाव में हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध और COVID-19 जैसे कई मुद्दों पर विपक्ष ने कई तरह की भ्रांतियां पैदा करने की कोशिश की लेकिन लगातार चुनावी नतीजों ने इन भ्रांतियों को दूर किया - लेह-लद्दाख से लेकर हैदराबाद और गुजरात तक हमारे पक्ष में रहे। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे भी अच्छे होंगे। 

प्रमुख खबरें

Government का बड़ा ऐलान, Middle East तनाव के बीच नहीं होगी LPG Cylinder और Petrol की किल्लत

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ