UP Election 2022 । अमित शाह बोले- सपा-आरएलडी का होगा सूपड़ा साफ, 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा बनाएगी सरकार

By अंकित सिंह | Feb 11, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जारी है। दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिले और रोहिलखंड में चुनाव होने हैं। आज अमित शाह बरेली के भोजपुरा पहुंचे थे जहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अमित शाह ने दावा किया कि सपा-आरएलडी का सूपड़ा साफ हो रहा है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से माफियाओं को चुन-चुन कर साफ करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। ये जो परिवर्तन आया है वो सपा-बसपा की सरकारें नहीं ला सकती हैं। इन जातिवादी पार्टियों की मजबूरी है, इन माफियाओं को संरक्षण देने की।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर आरोप, कहा- वोट के लिए जनरल रावत के कट आउट का किया इस्तेमाल

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं भेजी, और हमारे मुख्यमंत्री योगी जी ने उन योजनाओं को गरीब के घर तक बिना बिचौलिए के पहुंचाने का काम किया। भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड बनाया, जिससे हर गरीब परिवार अपना इलाज करवा सकता है। मैं पूछना चाहता हूं, अखिलेश बाबू, लेकिन आपके शासन में गरीबों को ये सुविधा क्यों नहीं मिली थी? शाह ने कहा कि अभी-अभी भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। गरीब बच्चियां जो 12वीं से आगे पढ़ेंगी उन्हें स्कूटी देने का काम भाजपा सरकार करेगी। अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को हम दोगुना करेंगे। करीब 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश यहां लाएंगे। तीन अत्याधुनिक डाटा सेंटर यहां बनाएंगे। कानपुर में एक बड़ा लैदर पार्क बनाएंगे, जिससे अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 2017 में जब मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब यहां मैंने कहा था कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडाराज को समाप्त कर देंगे। योगी आदित्यनाथ की सरकार 5 साल यहां चली है। यूपी में अब माफिया दिखाई नहीं पड़ते हैं। आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी सभी जेल में हैं। ये सपा-बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश में माफिया सर पर चढ़ कर बैठा था। उनको जेल में डालने का काम नरेन्द्र मोदी और योगी ने किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहले की सरकारें जातिवादी सरकारें थी। सपा सरकार आती थी तो वो एक जाति का कार्य करती थी। जब बसपा आती थी तो वो दूसरी जाति का काम करती थी। मोदी जी ने सबका साथ, सबका विश्वास लेकर सबका विकास किया, सभी जातियों का काम किया।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!