Gujarat में Amit Shah ने मनाई होली, कहा- राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कारण इस साल की होली विशेष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के कारण इस साल की होली विशेष है। शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ होली मनाई। शाह और पटेल ने यहां थलतेज इलाके में भाजपा के गांधीनगर लोकसभा कार्यालय में जुटे पार्टी नेताओं को रंग लगाया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य मयंक नायक, विधायक अमित ठक्कर, गांधीनगर के महापौर हितेश मकवाणा, गुजरात भाजपा महासचिव के सी पटेल और कई अन्य उपस्थित थे।

शाह ने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन, हमेशा याद रखें कि आपका उम्मीदवार कम दिखाई देगा जबकि आपको जनता के बीच अधिक दिखाई देने की जरूरत है।’’ वर्ष 2019 में शाह ने गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से 5 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Gujarat High Court ने खारिज की Asaram की 20 दिन की Interim Bail, Video Call की मिली छूट

शादी से 1 महीने पहले लगाएं यह Bridal Ubtan, महंगे Facial की नहीं पड़ेगी जरूरत

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखकर दुकानदार आपको नहीं कर सकता परेशान! जानिए आपका असली अधिकार

Indian Army ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स TGC-145 का जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन