Amit Shah का ऐलान, अगर तेलंगाना में बनी भाजपा सरकार, तो समाप्त कर दिया जाएगा मुस्लिमों को दिया गया आरक्षण

By अंकित सिंह | Apr 24, 2023

कर्नाटक में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत कोटा खत्म करने के एक महीने बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलंगाना में सत्ता में आती है, तो वह राज्य में "असंवैधानिक" मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर देगी। हैदराबाद के पास चेवेल्ला संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ धर्म-आधारित आरक्षण को समाप्त करने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर भाजपा तेलंगाना की सत्ता में आती है, तो मुस्लिमों को दिया गया आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा वहां अभी से ही तैयारी में लगी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में विफल होगी भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति : Congress spokesperson Sapra

भाजपा नेता ने ओवैसी पर भी निशाना साधा और कहा कि ये (ओवैसी) नक्शा भी बनाते हैं भारत का तो कश्मीर आधा कर देते हैं। इन्होंने कश्मीर को आधा कर भारत का अपमान किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं, मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइए। हैदराबाद के परेड ग्राउंड में तेलंगाना स्वतंत्रता दिवस हम मनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम नहीं डरते मजलिस से, मजलिस आपके लिए मजबूरी है...भाजपा के लिए नहीं। तेलंगाना की सरकार प्रदेश के लोगों के लिए चलेगी... ओवैसी के लिए नहीं चलेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तेलंगाना में कोई ऐसी सरकार नहीं चल सकती जिसकी स्टीयरिंग मजलिस (ओवैसी) के पास है... हम यहां पर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो देश के विकास, तेलंगाना के विकास और आपके विकास के लिए समर्पित होगी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप