ममता के गढ़ भवानीपुर में अमित शाह की हुंकार, घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

कोलकाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान शुक्रवार को शहर के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र गए, जिसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। शाह ने दक्षिण कोलकाता के इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तथा अभिनेता रुद्रनिल घोष के लिये समर्थन मांगा। इस क्षेत्र में अच्छी-खासी संख्या में गुजराती लोग रहते हैं। महिलाओं ने शाह के माथे पर तिलक लगाकर और शंख बजाकर उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि मैं आज भवानीपुर जाकर आया हूं। ममता बनर्जी के कारण ही उनकी पुरानी सीट भी बड़े अंतर से TMC हार रही है। शाह ने घर घर जाकर लोगों को पार्टी की प्रचार सामग्री वितरित की और अपनी पार्टी के लिये समर्थन मांगा। इस दौरान शाह ने हाथ जोड़कर स्थानीय निवासियों से कमल चिन्हो मी वोट दीजिये यानी कमल को वोट देने की अपील की। भवानीपुर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से चुनाव लड़ती रही थीं। लेकिन इस बार उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा। रुद्रनिल के अलावा तारकेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता, पार्टी कार्यकर्ता और राज्य के नेता भी शाह के साथ मौजूद थे। इस दौरान शाह क्षेत्र के बाकुलबागन और नजदीकी इलाकों में गए। 

इसे भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने बेनीगंज में वार रूम का किया शुभारंभ

पुलिस कमांडो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यक्रम को बाधित किये बिना सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किये। शाह ने वहां से जाने से पहले पत्रकारों से कहा, मेरी बात लिख लीजिये। भाजपा अन्य सीटों की तरह ही भवानीपुर सीट पर भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली है। इसके बाद शाह ने भवानीपुर के जस्टिस चंद्रमधाब रोड इलाके में भाजपा के वरिष्ठ नेता समरेन्द्र प्रसाद बिस्वास के घर में शाकाहारी बंगाली भोजन किया।

प्रमुख खबरें

भारत से धड़ाधड़ सामान खरीद रहा पाकिस्तान, आप भी जानें दिलचस्प आंकड़े

RCB के स्टार Bhuvneshwar Kumar की T20I वापसी रही फीकी, दो मैचों में लुटाए 99 रन

Singapore में बोले Shripad Yesso Naik, ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करना जरूरी

Punjab Assembly में AAP और Congress MLAs के बीच तीखी बहस, एंट्री रोके जाने पर बवाल