मकर संक्रांति पर अमित शाह का अजब-गजब अंदाज, बच्चों की तरह जोर से चिल्लाते हुए उछल पड़े गृहमंत्री, देखें video

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मंगलवार को पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति मनाई।  मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में शाह के जश्न की झलक दिखाई दी। इस दौरान शाह ने पतंग काटने के बाद बोले जाने वाला ‘काय पोछे’ प्रसिद्ध नारा भी लगाया। पटेल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अमित शाह ने अहमदाबाद के शांतिनिकेतन सोसाइटी में स्थानीय लोगों के साथ मकर संक्रांति मनाई और सभी को खुशी के इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सोसाइटी के सदस्यों ने शांतिनिकेतन सोसाइटी को सुंदर रंगीन पतंगों और रंगोली से सजाया। यह अवसर सभी के लिए बहुत खुशी का था। हार्दिक स्वागत के लिए सोसायटी के सदस्यों को धन्यवाद। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए बड़े संकेत

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की सबसे बड़ी पुलिस लाइन की आधारशिला रखी। सेवारत पुलिस कर्मियों के लिए बनने जा रहे इस आवासीय परिसर में 920 परिवार रहेंगे। मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू की गई और गुजरात राज्य पुलिस आवास निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस परियोजना में 13 मंजिलों वाले 18 टावर हैं, जो घाटलोदिया क्षेत्र में 23,697 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह