Telangana Assembly Elections 2023 । बीआरएस और कांग्रेस के बीच समझौता हुआ है.... मकथल में दोनों पार्टियों पर Amit Shah ने साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2023

हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि के. चंद्रशेखर राव को फिर से तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ है और इसके तहत राव बाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Kartavyapath : नागरिकों पर आए संकट में उनके साथ खड़ा भारत, हर कदम पर पहुंचाई मदद

शाह ने कहा कि अगर राव को सत्ता से हटाना है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के विधायक चीन की वस्तुओं की तरह हैं जिनकी कोई गारंटी नहीं होती है और वे कभी भी बीआरएस में जा सकते हैं।” गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी और तेलंगाना में अनुसूचित जाति के मडिगा समुदाय को ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) आरक्षण प्रदान करेगी। शाह ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के मुफ्त दर्शन कराने के भाजपा के वादे पर भी प्रकाश डाला।

प्रमुख खबरें

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।

भारत के साथ Partnership को लेकर उत्साहित, Pax Silica Summit में बोले US अंडर सेक्रेटरी Jacob Helberg

Solan को CM Sukhu की सौगात, 20 करोड़ से बदलेगी Kasauli की तस्वीर, महिलाओं को Pension का तोहफा