अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना शोभा नहीं देता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

पाटन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना किसी नेता को शोभा नहीं देता है। शाह ने राहुल पर भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाने का आरोप लगाया और उन्हें अपने पूर्वजों से सीखने की सलाह दी। गृह मंत्री का इशारा राहुल की हालिया अमेरिका यात्रा की तरफ था, जिस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर बोले हरदीप पूरी, वे विदेश जाते हैं तो उनको अल्पसंख्यक याद आते है, जब आप 14 साल के थे तब...

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के तहत देश व्यापक बदलाव का गवाह बना है। शाह ने कहा, “लेकिन कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी बातें करना बंद नहीं करती। राहुल बाबा गर्मी की वजह से छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं। वह विदेश में देश की आलोचना करते हैं। मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि वह अपने पूर्वजों से सीखें।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल