Congress ने 70 साल तक Article 370 को बरकरार रखा, Uttar Pradesh में अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2024

जौनपुर। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने संविधान के अनुच्छेद-370 को ‘‘बरकरार रखा’’ जिसके कारण देश में आतंकवाद बढ़ा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी भी देश का दूसरा विभाजन नहीं होने देगी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने 70 वर्षों तक अनुच्छेद-370 को बरकरार रखा, जिसके कारण पूरे देश में आतंकवाद बढ़ गया।’’

इसे भी पढ़ें: CAA मोदी की गारंटी है, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में PM Modi ने कांग्रेस और टीएमसी को बताया 'एक ही सिक्के के दो पहलू'

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर यह झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो आरक्षण खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मोदीजी के पास पिछले 10 साल से सत्ता है और उन्होंने इसका इस्तेमाल आरक्षण खत्म करने के लिए नहीं किया। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है, कोई आरक्षण को छू नहीं सकता।’’

इसे भी पढ़ें: चुनाव के बाद Mohan सरकार में कैबिनेट का विस्तार संभव, Congress से आए नेता बन सकते हैं मंत्री

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अखिलेश यादव (सपा प्रमुख) और राहुल गांधी (कांग्रेस नेता) से पूछना चाहता हूं कि आपकी सरकार 10 साल तक सत्ता में रही, इस दौरान उत्तर प्रदेश को क्या मिला? उन्होंने 10 साल में उत्तर प्रदेश को 4.9 लाख करोड़ रुपये दिए, जबकि नरेन्द्र मोदी ने 19.11 लाख करोड़ रुपये दिए।’’ मछलीशहर लोकसभा सीट पर मतदान 25 मई को होगा। इस सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला भाजपा के बी.पी. सरोज और सपा की प्रिया सरोज के बीच है।

प्रमुख खबरें

Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू

जनाजे के बाद बेकाबू हुआ ईरान, कुवैत-UAE-बहरीन चुन-चुनकर US बेस को दहलाया

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी