अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- परिवार के आधार पर पार्टी चलाने वाले भाजपा को लोकतंत्र की सीख नहीं दें

By अंकित सिंह | Mar 30, 2022

लोकसभा ने दिल्ली के तीन नगर निगमों के एकीकरण के प्रावधान वाले ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022’ को मंजूरी दी है। हालांकि इस विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि परिवार के आधार पर पार्टी चलाने वाले और अपने दलों के भीतर चुनाव नहीं कराने वाले भाजपा को लोकतंत्र की सीख नहीं दें। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि हम विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या करके सत्ता हासिल नहीं करना चाहते, यह भाजपा की संस्कृति नहीं है। भाजपा के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सभी जगह चुनाव लड़ना चाहते हैं और अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों, नेतृत्व की लोकप्रियता और सरकार के प्रदर्शन के आधार पर जीतना चाहते हैं। शाह ने कहा कि सभी दलों को अपने कार्यक्रमों, विचारधारा, नेतृत्व की लोकप्रियता के आधार पर चुनाव लड़ने का अधिकार है, यह लोकतंत्र की खूबसूरती है और इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती। हम चुनाव से नहीं डरते। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको बताऊंगा कि जब डर की आशंका हो तो क्या किया जाता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था। इसके तुरंत बाद, एक पीएम, जिसे इस सदन में वोट देने का अधिकार नहीं था, ने देश में लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए और आपातकाल लगा दिया। यही डर है। 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए

Bankim Chandra Chatterjee Birth Anniversary: Vande Mataram के रचयिता Bankim Chandra Chatterjee, जिनकी कलम ने फूंकी थी क्रांति की मशाल

Shangarh Travel Trip: हिमाचल की सैंज वैली का ये गांव है जन्नत, बेहद कम बजट में मिलेगा सुकून