Tripura में गर्जे अमित शाह, कहा- विपक्ष में बीजेपी का डर, विरोधियों में चल रहा इलू-इलू

By रितिका कमठान | Feb 12, 2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के चांदीपुर में हुई रैली के दौरान कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह की रैली के दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में अब भाजपा सरकार द्वारा किए गाए काम का असर दिखने लगा है। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब राज्य में वाम दल और कांग्रेस डरे हुए है। इस रैली के दौरान अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे।

उन्होंने वाम संगठनों और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वाम और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन के होते ही वाम दलों ने स्वीकार किया की भाजपा के साथ उनका मुकाबला अकेले नहीं हो सकता है। वहीं कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को कम्युनिस्टों ने कई वर्षों में मौत के घाट उतारा है। उन्हीं वाम दलों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी इलू-इलू कर रही है। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के शासन में त्रिपुरा में विकास हुआ। हमने सबके विकास के लिए काम किया।

 

उन्होंने आदिवासियों का जिक्र करते हुए कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक उनके साथ धोखा हुआ। आदिवासियों को आगे भी लेफ्ट पार्टियां धोखाधड़ी का शिकार बनाना चाहती है इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर आदिवासी नेता को पेश किया है। बता दें कि त्रिपुरा में अपने संबोधन से पहले अमित शाह ने सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

बता दें कि अमित शाह का एक सप्ताह में ये त्रिपुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले छह फरवरी को वो दक्षिण त्रिपुरा के खोवाई और संतिरबाजार जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करने पहुंचे थे। उस दौरान भी उन्होंने वाम-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे