अमित शाह शनिवार को पहले विशाल सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सहकारिता पर पहले बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां वह इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के दृष्टिकोण और कार्ययोजना को रेखांकित कर सकते हैं।

इफको, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, अमूल, सहकार भारती, नेफेड, कृभको समेत अन्य सहकारी निकायों द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (वैश्विक) के अध्यक्ष एरियल ग्वारको भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, यह पहला बड़ा कार्यक्रम है (जहां) मंत्री सहकारी समितियों को संबोधित करेंगे और सरकार के दृष्टिकोण को साझा करेंगे और देश में इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना की रूपरेखा रखेंगे।

अधिकारी ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां सहकारी समितियों के सदस्य इस क्षेत्र के लिए सरकार की योजना के बारे में सीधे मंत्री से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में 2,000 सदस्य व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे, जबकि 8 करोड़ ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।

इफको के एक अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (वैश्विक) से जुड़े 110 देशों की करीब 30 लाख सहकारी समितियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल