स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थान पर गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने पहले घोषणा की थी कि केवड़िया के निकट स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। लेकिन उन्हें उसी समय रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेना है, इसलिए शाह इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के जरिए पुष्टि की कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के पास आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत