अमित शाह अगले महीने गंगटोक में करेंगे एनसीडीएफआई के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह सात अक्टूबर को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी महासंघ (एनसीडीएफआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। एनसीडीएफआई के अध्यक्ष मंगल जीत राय ने बृहस्पतिवार को से बातचीत में यह जानकारी दी। गुजरात के आणंद में स्थित एनसीडीएफआई सहकारी डेयरी क्षेत्र का शीर्ष संगठन है। राय ने बताया की इस सम्मेलन में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्य शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध : उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा

सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग (गोले) और सहकारिता राज्यमंत्री बी एल वर्मा भी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का आयोजन भारतीय डेयरी सहकारिता क्षेत्र की जिजीविषा - चुनौतियों और अवसरों की खोज विषय पर किया जा रहा है ताकि डेयरी सहकारी क्षेत्र में विभिन्न रुझानों पर चर्चा की जा सके और इस क्षेत्र के लिए भविष्य की नीति की दिशा तय की जा सके। राय ने कहा कि एनसीडीएफआई ने वर्ष 2021-22 में कुल 6,305 करोड़ रुपये का व्यापार किया जबकि वर्ष 2015-16 में यह व्यापार 1,006 करोड़ रुपये का ही था। भारत का दुग्ध उत्पादन विश्व के कुल उत्पादन का लगभग 17 प्रतिशत है। आज देश में लगभग 80 लाख डेयरी सहकारी किसान दुग्ध उत्पादन में लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार