अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, दक्षिण भारत को भाजपा का गढ़ बनाओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

हैदराबाद। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों को एक दिन पार्टी का गढ़ बनाने की दिशा में काम करने के लिए कहा। शाह ने कहा, ‘‘भाजपा ने पहले कर्नाटक में सरकार बनाई थी। फिर भी हमें कहा जाता है कि भाजपा दक्षिण में नहीं है। मैं इतना कहना चाहता हूं कि चाहे तेलंगाना हो, आंध्र हो या केरल हो..इन तीनों राज्यों को किसी दिन भाजपा का गढ़ बनाना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह तेलंगाना के लोगों के लिए मुकाबला है। आपको फैसला करना है कि तेलंगाना पहले गढ़ बनेगा या आंध्र या केरल।’’

इसे भी पढ़ें: ऋण वसूली न्यायाधिकरण का नीरव मोदी, सहयोगियों को 7,200 करोड़ रुपये

शाह ने कहा, ‘‘मैंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव से पूछा... उन्होंने मुझे तेलंगाना में मौजूदा 18 लाख सदस्यों में 12 लाख नए सदस्यों को जोड़ने की योजना बताई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप (राज्य नेतृत्व) यह नहीं कर सकते तो मुझे बता दीजिए। मैं तेलंगाना में हर जिले में जाऊंगा और सदस्यता अभियान चलाऊंगा। हमें तेलंगाना में भाजपा को मजबूत करने और 18 लाख नए सदस्य बनाने की जरुरत है।’’ हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले विभिन्न पार्टी के नेताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि सभी पार्टियों के नेता भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मीडिया को बताना चाहता हूं कि सभी पार्टियों में अच्छे लोग हैं और सभी अच्छे लोग मोदी जी के नेतृत्व में एक साथ आएंगे।’’

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक