गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में संकट मोचन के दर्शन किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2021

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)| केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वाराणसी में संकट मोचन के दर्शन किए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने बताया कि बाबतपुर हवाई अड्डे से शाह का काफिला सीधे संकट मोचन पहुंचा।

वहां महंत विशम्भर नाथ मिश्रा ने उनको दर्शन पूजन कराया। दर्शन के बाद शाह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा सहित अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उसके बाद शाह ने हरहुआ स्थित एक लॉन में पार्टी के वरिष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी