केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर से जम्मू और कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर से जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे। इस दौरान उनका दो रैलियों को संबोधित करने और विकास गतिविधियों की समीक्षा करने का कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने हालांकि कहा कि इस दौरे को विधानसभा चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि त्योहार के शुभ मुहूर्त से लेकर घटस्थापना की विधि तक जानिए हर महत्वपूर्ण बातें

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जहां तक पार्टी के कार्यक्रमों का सवाल है, तो पार्टी के हर वर्ग के प्रतिनिधिमंडल या यहां तक कि उद्योगपति, बुद्धिजीवी भी उनसे मिल सकते हैं। पार्टी की गतिविधियों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा की जाएगी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या शाह यहां शहर के ईदगाह इलाके में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे, शर्मा ने कहा कि पार्टी के पास जो जानकारी है, उसके अनुसार विकास गतिविधियों पर एक दौर चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘शायद, कैंसर अस्पताल की आधारशिला भी रखी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर