अमित शाह शुक्रवार को जारी करेंगे राष्ट्रीय सहकारिता ‘डाटाबेस’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

नयी दिल्ली। सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सहकारिता केंद्रित आर्थिक मॉडल के विकास के लिए राष्ट्रीय सहकारिता ‘डाटाबेस’ जारी करेंगे। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, शाह ‘राष्ट्रीय सहकारिता डाटाबेस’, 2023 पर एक रिपोर्ट भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण ‘सहकार से समृद्धि’ को पूरा करने के लिए यह सहकारिता मंत्रालय का एक और महत्वपूर्ण कदम है। 

इसे भी पढ़ें: RBI, Bank Indonesia ने स्थानीय मुद्रा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय डाटाबेस ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैली 29 करोड़ से अधिक की सदस्यता वाली लगभग आठ लाख सहकारी समितियों की जानकारी एकत्र की गयी है।’’ शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रधान सचिव, सहकारी समिति पंजीयक (आरसीएस) सहकारी समितियों सहित लगभग 1,400 प्रतिभागी शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

हिंदुओं को किसी तरह सहन कर रहे हैं पाकिस्तान के मुसलमान, Zardari के इस बयान पर भड़के Javed Akhtar, Pakistan President को दिखाया आईना

Prabhasakshi NewsRoom: Shehzad Poonawalla ने इसलिए दिया BJP से इस्तीफा, लोकप्रिय Muslim Face के जाने से पार्टी पर क्या होगा असर?

Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, हल्की बारिश के आसार