Amit Shah Assam Visit | गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम आएंगे, भाजपा संगठन की तैयारियों का लेंगे जायजा

By रेनू तिवारी | Aug 28, 2025

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुवाहाटी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8 सितंबर का असम दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8 सितंबर का असम दौरा स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Palghar Building Collapse | एक साल की बच्ची के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पालघर में इमारत ढही, 15 की मौत

गृह मंत्री इस पर विशेष ध्यान देते हैं।’’ शाह शुक्रवार को राजभवन की नव-निर्मित ब्रह्मपुत्र इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह ‘नेशनल साइबर फॉरेंसिक लैब’ का उद्घाटन करेंगे और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और असम राइफल्स की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बाद में वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों के एक सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: China Victory Day Parade | जापान को आँख दिखा रहा चीन! विजय परेड में पुतिन किम के साथ दिखाएंगे 'ताकत', ये 26 विश्व नेता करेंगे शिरकत

इस कार्यक्रम के बाद वह ज्योति-बिष्णु सांस्कृतिक परिसर की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह एक सभागार है, जिसकी क्षमता 5,000 लोगों की है। शाम को शाह राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री गोलाप बोरबोरा की जयंती समारोह के शताब्दी वर्ष का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर