तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे अमित शाह, राजौरी-बारामूला में करेंगे 'महारैली'

By अंकित सिंह | Sep 24, 2022

बिहार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को अमित शाह तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह का यह दौरा जम्मू कश्मीर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। अपने इस दौरे के दौरान अमित शाह माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। इसके अलावा दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह जम्मू कश्मीर में किए जा रहे विकास कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। अमित शाह का यह दौरा कश्मीर में राजनीतिक हलचल को बढ़ाने वाली है। अमित शाह के एस दौरे को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, भाजपा इससे साफ तौर पर इंकार कर रही है। वही एक भाजपा नेता ने दावा किया है कि रैली भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। 

इसे भी पढ़ें: रविवार को होगी लालू-नीतीश की सोनिया गांधी से मुलाकात, RJD सुप्रीमो का अमित शाह पर निशाना

भाजपा के मुताबिक अमित शाह का कश्मीर के लोगों से सीधा संवाद भी होगा। अमित शाह के साथ कई अधिकारी भी रह सकते हैं। हालांकि अब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। दावा किया जा रहा है कि अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। साथ ही साथ यहां के उद्योगपति और बुद्धिजीवी से भी मुलाकात कर सकते हैं। अमित शाह अपने इस दौरे के दौरान कई योजनाओं की आधारशिला रख सकते हैं। इसमें एक कैंसर अस्पताल भी शामिल है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि राजौरी और बारामुला में पहाड़ी भाषा के लोग ज्यादा रहते हैं जिन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के लिए भाजपा से बहुत उम्मीदें हैं। यही कारण है कि यहां के लोगों में अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। राजौरी जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना का गृह जिला भी है। 

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान