अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12, इस दिन से होने जा रहा है शुरू

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2020

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन दो दशक से शो कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा हैं। 20 सालों से महानायक को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। हर बार जब भी वह कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर आते है तो लोगों में अलग सा जोश आ जाता है। साल 2020 में दुनिया में बहुत कुछ बदल गया लेकिन कौन बनेगा करोड़पति से अभिताभ बच्चन रिप्लेस नहीं हुए। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के बाद अभिताभ बच्चन शो के सेट पर पहुंचे और काफी शूट पूरा किया। शो का प्रोमो जारी किया जा चुका है। अब शो की रिलीज डेट भी सामने आ गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने मीटू मामले में अपना नाम लिए जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट द्वारा किया जाता है। स्टूडियो में दर्शकों की गैर मौजूदगी के कारण इस बार कार्यक्रम में दर्शकों के मत वाली ‘जीवनरेखा’ नहीं होगी। इसके स्थान पर ‘दोस्त से वीडियो’ के जरिये बात करने की जीवनरेखा दी जाएगी। कार्यक्रम में अन्य तीन जीवनरेखाएं यथावत रहेंगी। नए संस्करण के बारे में बात करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड डिजिटल बिजनेस में कंटेंट के प्रमुख आशीष गोलवलकर ने कहा कि इस बार डिजिटल माध्यम से पंजीकरण कराया गया था जिसमें उनके दल को प्रतिभागियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

प्रमुख खबरें

CSK Head Coach पर Ruturaj Gaikwad का बड़ा बयान: अभी कोई जल्दबाजी नहीं, IPL से पहले होगा फैसला

Expired Food सेहत के लिए जहर: पहचानें धोखाधड़ी, FSSAI के नियम क्या कहते हैं? Health Risk

Mehbooba Mufti ने प्रशासन पर साधा निशाना, NC और BJP के प्रदर्शनों पर उठाए सवाल

अपनी थेरेपी छोड़िए और इसे देखिए, Kangana Ranaut ने Hanuman Ansh को बताया सत्संग, दर्शकों से की फिल्म देखने की खास अपील