अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, KBC में किए जाएंगे सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2019

मुंबई। क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) अपने प्रस्तोता अमिताभ बच्चन को सिनेमा की दुनिया में पचास साल पूरे करने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को उन्हें सम्मानित करेगा। गौरतलब है कि बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। सतहत्तर वर्षीय अभिनेता इस समय कौन बनेगा करोड़पति का ग्यारहवां संस्करण प्रस्तुत कर रहे हैं। 

केबीसी की विशेष कड़ी में ऑस्कर विजेता साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुट्टी अमिताभ बच्चन को एक पुस्तक भेंट करते नजर आएंगे। पुस्तक के पहले पृष्ठ पर लिखा है- ‘भारतीय सिनेमा के सौ साल और अमिताभ बच्चन के पचास साल।’ 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प