सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पूछा आखिर क्यों किया ऐसा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक जताते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब भी उनसे संवाद होता तो लगता था कि अभिनेता के अंतर्मन में ऐसी कोई बात जरूर है जो अनकही है। मुंबई में रविवार को 34 वर्षीय अभिनेता अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटके मिले थे। सुशांत को प्रतिभावान बताते हुए उनकी याद में लिखी एक भावुक पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने कई बार क्यों का प्रयोग किया है। टिवटर पर लिखी इस पोस्ट में अमिताभ ने कहा. क्यों, क्यों, क्यों, क्यों सुशांत सिंह राजपूत तुमने अपना जीवन खत्म कर लिया...आप बेहद प्रतिभावान थे...बिना कुछ पूछे जाने आप चले गए...क्यों..।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के दोगलापन ने ले ली सुशांत सिंह राजपूत की जान, इंडस्ट्री के क्रूर रवैये पर कलाकारों ने उठाए सवाल

 

उन्होंने लिखा, मैंने धोनी में उनका पूरा काम देखा। फिल्म उनके यादगार काम को सहेजे हुए है।” उन्होंने कहा, “पर्दे पर उनकी मौजूदगी सबकुछ कह जाती थी।” बिग बी ने लिखा “जब भी उनसे बात होती थी तो लगता था कि अंतर्मन की गहराई से जुड़ी ऐसी कोई बात जरूर है जो अनकही है, और फिर भी उस बात को कह तो दिया ही गया है। इस तरह की अभिव्यक्ति तेज दिमाग की ही परिचायक होती है, और ऐसी विलक्षण प्रतिभा जब मुख्य मार्ग से भटकती है तो वो अवसाद, अनिच्छा और निराशा से गुजर कर किसी दुखांत तक ही पहुंचती है।”

इसे भी पढ़ें: क्या है सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे का असली कारण? निर्दयी बॉलीवुड या प्लान मर्डर!

 बिग बी ने लिखा,“ वह कोरियोग्राफर श्यामक डावर के शो में डांसरों के ग्रुप में चौथी पंक्ति का हिस्सा हुआ करते थे। वहां से उठकर, आज वे जहां थे वहां तक पहुंचना अपने आपमें एक कहानी है। अधिकता अक्सर हमें चरम पर पहुंचा देती है। कैसी मनोस्थिति किसी इंसान को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देती है, यह एक रहस्य है। एक सफल जीवन को खत्म करने की अनुमति नहीं है।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़

BJP से 2019 के बाद बातचीत हमेशा के लिए बंद हो गई, बोले Uddhav Thackeray

Maharashtra: वाल्मीक कराड के बेटे Sushil Karad पर महिला के घर में घुसकर मारपीट का केस

Manoj Sinha बोले, Jammu Kashmir में Article 370 हटने के बाद 780 से अधिक आतंकी ढेर