कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अमिताभ बच्चन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

By अंकित सिंह | Aug 24, 2022

सदी के महानायक के रूप में विख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा है कि उनके संपर्क में आए लोग तुरंत जांच करा लें। अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं... मेरे संपर्क में आए लोगों से तत्काल जांच कराने का अनुरोध करता हूं। आपको बता दें कि दूसरा मौका है जब अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले जुलाई 2020 में भी अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उस दौरान उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी। 

इसे भी पढ़ें: एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कोरोना संक्रमित हुए हेड कोच राहुल द्रविड़

मुंबई में भी कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,910नये मामले आए, जो सोमवार के मुकाबले 727 अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सात मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में अभी तक कुल 80,87,476 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 1,48,203 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले राज्य में सक्रमण के 1,183नये मामले आए थे जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार, आज आए कुल नये मामलों में से सबसे ज्यादा 1,355मामले मुंबई में आए हैं जबकि पुणे में 199, नागपुर में 86, नासिक में 60 , कोल्हापुर में 55, अकोला में 23, लातूर में 20 और औरंगाबाद में 12 नये मामले आए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर