जिस घर में कभी अमिताभ बच्चन ने की थी फ़िल्म की शूटिंग, आज वो घर उनका है

By आकांक्षा तिवारी | Nov 15, 2018

हम अकसर अपने चहेते सितारों से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी जानने के लिये उत्सुक रहते हैं। क्यों सही है न? अगर आप बॉलीवुड फ़ैन हैं, तो सच्चा फ़ैन होने के नाते आपको अपने स्टार्स के बारे में लगभग सब कुछ ही पता होगा। यानि, उनके खाने-पीने से लेकर घर तक की सारी ख़बर। पर अभी कुछ है, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

 

ये बात सदी के महानायक यानि बिग बी से जुड़ी हुई है, जैसा कि हम सब जानते हैं कि मुंबई स्थित बिग बी के घर का नाम 'जलसा' है, जिसमें उनका पूरा परिवार रहता है। जलसा के अलावा मुंबई में बिग बी के पास 'प्रतीक्षा' और 'जनक' नाम के दो आलीशान घर और भी हैं। साल 1970 में अमिाताभ अपने परिवार के प्रतीक्षा में रहने लगे। इसके बाद उन्होंने जलसा खरीद लिया। 

 

आप सोच रहे होंगे कि आज हम जलसा का ज़िक्र क्यों कर रहे हैं, क्योंकि जलसा के पीछे भी एक रोचक कहानी है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जलसा को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया और बताया कि जिस घर में वो रहते हैं, उसी घर में फ़िल्म 'सत्ते पे सत्ता' का एक आइकॉनिक सीन शूट हुआ था। 'सत्ते पे सत्ता' का ये सीन अमिताभ बच्चन और एक्टर अमजद ख़ान के बीच फ़िल्माया गया था।

 

शो के दौरान इस पर बात करते हुए महानायक कहते हैं कि 'सत्ते पे सत्ता' का ये आइकॉनिक सीन जिस घर में शूट किया गया था, आज वो घर हमारा है और वर्तमान समय में हम इसी घर में रहता है।

 

फ़िल्म का निर्देशन निर्माता एनसी सिप्पी के बेटे आरएन सिप्पी कर रहे थे और फ़िल्म के इस सीन के लिये उन्होंने अपने ही घर में शूट करने का निर्णय लिया। आज वो अमिताभ बच्चन का आशियाना है, जिसमें वो परिवार सहित रहते हैं।

 

-आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

जेल से बाहर आने के बाद Delhi में Arvind Kejriwal का पहला रोड शो, समर्थकों की रही भारी भीड़

Federation Cup: तीन साल बाद घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे नीरज चोपड़ा पर होगी निगाहें

केजरीवाल के बय़ान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- कोई भ्रम नहीं, देश का नेतृत्व करते रहेंगे पीएम मोदी

50,000 के मुचलके पर छूटे Arvind Kejriwal ने एक बार फिर से झूठ की खेती शुरु कर दी है: Virendraa Sachdeva