जेल से बाहर आने के बाद Delhi में Arvind Kejriwal का पहला रोड शो, समर्थकों की रही भारी भीड़

By अंकित सिंह | May 11, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना पहला रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली सरकार को पंगु बनाने के लिए सब कुछ बंद करना चाहते हैं, मैं तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कीं; उन्होंने जेल में 15 दिन के लिए मुझे इंसुलिन नहीं दी। 

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल का यह पहला रोड शो है। रोड शो में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस दौरान खुली छत वाले एक वाहन पर सवार केजरीवाल और मान ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पार्टी के झंडे लिए हुए आप के स्वयंसेवकों ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सही राम पहलवान के समर्थन में नारे लगाए। 

इसे भी पढ़ें: कनॉट प्लेस के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में CM केजरीवाल ने की पूजा, कई AAP नेता भी रहे साथ

केजरीवाल को आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी। इससे पहले, केजरीवाल ने कहा कि वह तानाशाही के खिलाफ लड़ने के लिए पूरे देश में अभियान चलाएंगे। वह आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भी एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। खबर है कि केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि बैठक सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। पार्टी के एक सूत्र ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण बैठक है और इसमें 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी।”

प्रमुख खबरें

पहले Ram Mandir विरोध, अब चंदे पर सवाल! Yogi ने SP के दोहरे रवैये पर बोला हमला

Box Office Collection | Spider-Man: Brand New Day ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, The Odyssey का प्रदर्शन रहा स्थिर

Tom Holland की ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म ने भारत में कमाए 300 करोड़ रुपये से अधिक

AITA चुनावों पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, पुनर्विचार याचिका खारिज