कोरोना वायरस से संक्रमित अमिताभ बच्चन ने शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2022

मुंबई। दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुभचिंतकों और सहकर्मियों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। अमिताभ (79) ने मंगलवार रात को ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी और अपने निकट संपर्क में आए सभी लोगों से तुरंत जांच कराने का आग्रह किया था। दिग्गज अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट लिखा और जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं देने वाले तथा प्रार्थनाएं करने वाले अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: कुछ हफ्तों के लिए टल सकता है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, CWC की बैठक में होगा निर्णय: सूत्र

अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह अपनी कार्य संबंधी ‘‘पवित्र’’ प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर पाने को लेकर नाखुश हैं, जो उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण प्रभावित हुई हैं। वह मौजूदा समय में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 14वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ बच्‍चन ने यह स्वीकार किया है कि वह असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘लोगों का यह आश्वासन देना कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, सबसे बड़ा साहस है। लेकिन उनके फलने-फूलने की राह में अनंत आशंकाएं हमेशा बनी रहती हैं।’’ अमिताभ इस वर्ष ‘‘ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव’’, ‘‘गुडबाइ’’ और ‘‘ऊंचाई’’ फिल्मों में भी नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत