अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया संगीतकार के नाम पर ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2018

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को मशहूर सितारवादक और शास्त्रीय संगीतकार कार्तिक कुमार की 82वीं जयंती पर ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’ लॉन्च किया। इस फाउंडेशन का लक्ष्य भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए जुनून को बढ़ावा देना, उसे संरक्षित करना, प्रसार करना और विकसित करना है। बिग की को इस मौके पर कार्तिक के बेटे निलाद्री कुमार ने सितार भेंट में दिया।

 

अमिताभ ने इस मौके पर कहा ‘‘ जब हम संगीत प्रेमी अच्छा संगीत सुनते हैं तो उसकी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन तारों से संगीत उत्पन्न किया जाता है, वे हमारी आत्माओं को ईश्वर के साथ जोड़ते है।’’ जाने माने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा, वकील आशीष शेलर, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर और अन्य कई हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद थीं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA