महानायक अमिताभ बच्चन ने मां को पुण्यतिथि पर किया याद, दुनिया की सबसे खूबसूरत मां बताया

By रेनू तिवारी | Dec 21, 2020

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपनी मां तथा सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद परिवार के साथ है। पाकिस्तान के पंजाब के फैसलाबाद में 1914 में जन्मीं तेजी बच्चन का 2003 में निधन हो गया था। अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में लिखा, दुनिया की सबसे खूबसूरत मां हमें छोड़कर चली गईं। सभी माएं खूबसूरत होती हैं, इसीलिये वे मां हैं। मैं जल्दीकाम करूंगा और जो तय कार्यक्रम है उसे पूरा करुंगा। वह होती तो यही चाहतीं कि जाओ और काम करो, मुझे दुख के साथ याद न करो। दुनिया में खुशी से रहो। वह कहती थीं कि हम नहीं रहेंगे, लेकिन हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा।

सबसे हताश परिस्थितियों में भी वह आपके पास बैठतीं,आपके माथे को सहलाती, उनकी हथेलियों की कोमलताअचानक सारा तनाव, चिंता और भय दूर कर देती। अभिनेता ने कहा कि अपने बेशुमार प्यार आर आशीर्वाद के जरिये मां हमेशा उनमें बसती हैं। उन्होंने लिखा, “उनकी स्मृति, उनकी उपस्थिति, उनका आशीर्वाद .. हमारे साथ आज भी है और कल भी रहेगा।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट