ट्विटर पर फर्जी खबर साझा करने के लिए एक बार फिर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर ट्विटर पर फर्जी खबर साझा करने के लिए ट्रोल हो गए हैं। दरअसल उन्होंने रविवार को विश्व के नक्शे पर प्रकाशित भारत की एक फर्जी पोस्ट को रिट्वीट कर दिया था। पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि देश भर में लोग अपने घरोंकी लाइटें बंद कर रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट के लिए दिये जलाकर कोरोना से संघर्ष का संकल्प लें।

बच्चन ने एक ट्वीट साझा किया जिसमें दिखाया गया है कि विश्व के नक्शे पर भारत कैसे दियों और मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रहा है। उन्होंने लिखा, “ दुनिया देख रही है कि हम एक हैं।” बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने वाले भारतीय अभिनेता हैं। ट्विटर पर उनके 411 लाख फॉलोअर हैं। उनके ट्वीट को फर्जी बताते हुए एक यूजर ने लिखा, “ और फर्जी खबरों के बादशाह एक व्हाट्सएप फॉर्वर्ड के साथ वापस आ गए हैं।” 

इसे भी पढ़ें: फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित 

यूजर ने ट्विटर इंडिया से अमिताभ बच्चन को निलंबित कर सभी को शर्मिंदा होने से बचाने को कहा। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब उन्होंने कोई फर्जी खबर साझा की है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा