अमिताभ बच्चन ने पुनीत राजकुमार पर जताया शोक, कहा- दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुनीत के अचानक चले जाने से वह सदमे में हैं। ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे। पुनीत राजकुमार दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे। बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कहा कि अपने दो करीबियों- पुनीत और एक पारिवारिक मित्र के निधन से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘आज दो करीबी प्रियजनों का निधन हुआ। दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक की खबर तो बहुत ही चौंकाने वाली है।’’

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग