लता मंगेशकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने कहा, सदियों की सबसे बेहतरीन आवाज खामोश हो गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

मुंबई। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आवाज को सदी की सबसे बेहतरीन आवाज करार दिया। मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते रविवार सुबह करीब 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। बच्चन (79) ने मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉग लिखा। उन्होंने लिखा, वह हमें छोड़कर चली गईं...सदियों की सबसे बेहतरीन आवाज खामोश हो गई... उनकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजती रहेगी।

इसे भी पढ़ें: पीईएसबी नहीं ढूंढ पाया उपयुक्त उम्मीदवार, अब समिति करेगी ओएनजीसी के मुखिया का तलाश

भारतीय सिनेमा के सबसे महानतम पार्श्व गायकों में शुमार मंगेशकर ने 1942 मेंअपना करियर शुरू किया था और सात दशकों से अधिक समय तक हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड़ और बंगाली समेत 36 भारतीय भाषाओं में लगभग 25,000 गीत गाए। सात दशक के करियर में उन्हें कई फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और कई बार भारतीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें 2001 में भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका