अमिताभ बच्चन ने शादी की सालगिरह पर शेयर की पुरानी तस्वीरें, शुभकामनाओं के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें और पत्नी एवं अदाकारा जया बच्चन को शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए प्रशंसकों का बृहस्पतिवार को शुक्रिया अदा किया। अमिताभ और जया तीन जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा हैं।

इसे भी पढ़ें: ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और दिव्येंदु शर्मा ने कोरोना वायरस का टीका लगवाया

अमिताभ ने कहा कि वह प्रशंसकों से मिले प्यार से अभिभूत हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘ जया और मुझे शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। तीन जून 1973 .... अब 48 साल हो गए हैं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ आपकी शुभकामनाएं और बेहतरीन शब्द हमारे लिए बेहद प्रेरक हैं और इसने हमे आपके प्रेम से भर दिया है। ’’ अमिताभ और जया ने ‘जंजीर’, ‘शोले’, ‘अभिमान’, ‘मिली’, ‘चुपके चुपके’, ‘सिलसिला’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ आदि कई फिल्मों में साथ काम किया है।

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण