अमिताभ बच्चन ने बांधी 2021 पर नीबू-मिर्ची, कहा- आने वाले साल को किसी की नजर न लगे

By रेनू तिवारी | Dec 15, 2020

साल 2020 दुनियाभर के लिए काफी खराब रहा है। कोरोना वायरस के कारण लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई है। भारतीय सिनेमा के लिए भी साल 2020 काफी ज्यादा खराब रहा। इस साल सुर्खियों में सबसे ज्यादा मुद्दे बॉलीवुड से जुड़े थे। इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान , वाजिद खान, जगदीप सहित कई सितारों को बॉलीवुड ने साल 2020 में खो दिया। हर कोई बेसब्री से 2021 का इंतजार कर रहा  है और ये आशा कर रहा हैं कि आने वाला साल अच्छा हो।

इसे भी पढ़ें: साल 2020 भारतीय सिनेमा, टीवी जगत के लिए कैसा रहा? इन मुद्दों ने खींचा दर्शकों का ध्यान  

 अमिताभ बच्चन ने लिखा कि हम सभी जानते है कि 2020 एक बुरा वर्ष रहा है और आगामी वर्ष के लिए सावधानी बरतना बेहतर है। 2021 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे  में अब 2021 को  किसी की नजर न लगे। मैं चाहता हूं कि यह बुरी नज़र से बचा रहे। तस्वीर के साथ कैप्शन दिया-दो हज़ार बीस के अंत पर , अब कुछ ही दिन तो बाक़ी है , नज़र ना लगे, इक्कीस वाली टंगड़ी पर भाईया, नीबु मिर्ची टांग दे !!!

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन