साल 2020 भारतीय सिनेमा, टीवी जगत के लिए कैसा रहा? इन मुद्दों ने खींचा दर्शकों का ध्यान

cinema
रेनू तिवारी । Dec 15 2020 5:50PM

हर साल लोग आंकलन करते हैं कि बीता हुआ साल उनके लिए कैसा रहा। कई लोगों अपने बीते हुए वक्त से काफी कुछ सीखते हैं और आने वाले वक्त को बेहतर बनाते हैं। आज इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की सिनेमा इंडस्ट्री के लिए साल 2020 कैसा रहा?

हर साल लोग आंकलन करते हैं कि बीता हुआ साल उनके लिए कैसा रहा। कई लोगों अपने बीते हुए वक्त से काफी कुछ सीखते हैं और आने वाले वक्त को बेहतर बनाते हैं। आज इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की सिनेमा इंडस्ट्री के लिए साल 2020 कैसा रहा?

बात करें साल 2020 की तो अभी तक के इतिहास में 2020 जैसा साल दुनिया में कभी नहीं आया। 2020 ने पूरी दुनिया को रोक दिया। लाखों लोगों की जान ले ली। करोड़ों के रोजगार चले गये, भूख से लोगों ने दम तोड़ा। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी की चपेट में आ गयी। आज हर व्यक्ति की दिल से यहीं प्रार्थना ही कि साल 2020 जैसा वर्ष कभी न वापस आये। हर कोई इस साल के खत्म होने का इंतजार कर रहा हैं। भारतीय सिनेमा में भी इस साल से पहले, कभी इतनी बुरी खबरें नहीं सुनाई पड़ी थी, जितनी 2020 में सामने आयी है। सिनेमा जगत, खासतौर पर बॉलीवुड के लिए ये साल बिलकुल अच्छा नहीं रहा। आइये आपको बताते है कि सिनेमा जगत में क्या-क्या हलचल रही। 

बॉलीवुड के लिए साल 2020 कैसा रहा?

 इंडस्ट्री को भारी-भरकम हुआ नुकसान

मार्च में कोरोना वायरस के कारण  पूरे देश में लॉकडाउन लग गया, अचानक लगे लॉकडाइन से कई फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गयी। निर्माताओं ने फिल्म के लिए बड़े-बड़े करोड़ों के सेट बनाएं थे वो बर्बाद हो गये। संजय लीला भंसाली ने भी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मुंबई फिल्म सिटी में 5 करोड़ का सेट बनाया था जिसे तोड़ना पड़ा। इसके अलावा कई निर्माताओं का लॉकडाउन ने दिवाला निकाल दिया। अपने वर्कर्स को देने के लिए पैसे तक नहीं बचें। लोगों की नौकरियां चली गयी। फिल्म जगत में अगर सुपरस्टार्स को छोड़ दिया जाए तो छोटे सितारों के लिए दो टाइम का खाना भी दूभर हो गया। सिनेमाहॉल बंद होने के कारण फिल्में बॉक्स ऑफिस में रिलीज ही नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने ताजा तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, थोंड़ी देर बाद कर दी डिलीट? 

ओटीटी प्लेटफॉर्म चमका  

लॉकडाउन के दौरान जब सभी घर पर बिना काम के बैठ गये तब लोगों के पास एक ही मनोरंजन का सहारा था टीवी, मोबाइल और इंटरनेट। टीवी पर देखने के लिए कुछ नया बचा नहीं था। टीवी शो की एडवांस शूटिंग को भी ऑनएयर कर दिया गया था। वहीं सिनेमाघर बंद थे ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता अचनक बढ़ गयी। अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जी5 , वूट, जीयो सिनेमा, एयरटेल टीवी, सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का  लॉकडाउन के दौरान काफी भारी मात्रा में सब्सक्रिप्शन लिया गया। 

ओटीटी सिनेमा जगत में एक तीसरे पर्दे के तौर पर उभरा और आज के समय में ये प्लेटफॉर्म मनोरंजन का सबसे लोकप्रिय बन बन गया है। ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता ने फिल्म जगत को आगे काम करने की एक नयी उम्मीद दी है। सिनेमाघर बंद होने के कारण फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना निर्माताओं ने शुरू कर दिया। साथ ही तमाम वेब सीरीज की निर्माण हुआ। ओटीटी पर फिल्म रिलीज के लिए कोई सेंसर बोर्ड नहीं होने के कारण निर्देशकों के लिए भी यह प्लेटफॉर्म काफी बेहतर साबित हुआ। 

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे पहले बॉलीवुड फिल्म गुलाबो-सिताबों को रिलीज किया गया उसके बाद ओटीटी पर नयी फिल्मों की रिलीज की लाइन लग गयी। अब निर्माता नुकसान से बचने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म को ही चुन रहे हैं ताकि वह घर बैठे दर्शकों का मनोरंजन कर सके वो भी सस्ते में काफी बेहतर।  

इसे भी पढ़ें: बाइक एम्बुलेंस दादा करीमुल हक की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, क्या सोनू सूद निभाएंगे लीड रोल?

 

 दूरदर्शन ने याद दिलाया बचपन

लॉकडाउन के दौरान जब टीवी पर देखने के लिए कुछ नहीं था तब दूरदर्शन पर सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा फिर से पुराने धारावाहिकों को टेलीकास्ट करने का निर्देश दिया गया। दूरदर्शन पर एक बार फिर से शक्तिमान, चाणक्या, रामायण, महाभारत जैसे शो को प्रसारित किया गया। रामायण और महाभारत को लोगों ने इतना पसंद किया की दूरदर्शन ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रामायण पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया। रामायण -महाभारत की बढ़ती लोकप्रियता के कारण एक बार फिर लोगों ने रामायण के दिग्गज कलाकारों को याद किया। दुख की बात यह रही, रामायण के कई कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर लोगों ने परिवार के साथ बैठ कर अपने बचपन जैसा मनोरंजन किया, पुरानी यादों को ताजा किया जो आजकल के लाइफस्टाइ की चका-चौंध में गायब हो गयी थी।

 सिनेमा मालिकों को बॉलीवुड के दिया झटका 

लॉकडाउन के दौरान काफी सिनेमाघरों को बंद करने के आदेश दे दिए गये। कई बड़ी फिल्मों की रिलीज रुक गयी। निर्माता फिल्म को रिलीज करने के लिए सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अनलॉक के दौरान भी सिनेमाघरों को नहीं खोला गया। सिनेमाघरों की हालत दिन पर दिन खराब हो रही थी। वहां काम करने वालों की नौकरियां जा रही थी। कई महीनों तक सिनेमाघर में काम करने वालों की सैलरी नहीं आयी थी। सिनेमाघरों के मालिकों ने एक लिखित संदेश के माध्यम से सिनेमा जगत को नोट लिखा और कहा कि हालात की गंभीरता को समझे और अभी ओटीटी पर फिल्में रिलीज न करें, सिनेमाघर खुलने का इंतजार करें लिए कुछ फिल्में जैसे सूर्यवंशी और 83 को छोड़कर निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज कर दिया। पिछले कुछ समय में लगातार फिल्में ऑनलाइन रिलीज हो रही हैं।

बॉलीवुड ने कई दिग्गजों को खोया

बॉलीवुड के लिए 2020 काला साल था। इस साल हर दिन कोई न कोई बुरी खबरें रोजाना सुनने में आ रही थी। भारतीय सिनेमा ने इस साल अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया। अप्रेल से बॉलीवुड में सितारों की मौत का ऐसा सिलसिला चला जो साल के आखिर तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। भारतीय सिनेमा ने इस साल इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, वाजिद खान, जगदीप जैसे कई कलाकारों को खो दिया। इतने लोगों का एक साथ दुनिया से चले जाना बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ी क्षति थी।

विवादों में सुपरस्टार

साल 2020 बॉलीवुड के लिए विवादों से भरा था। शुरूआत में महामारी के दौरान  सितारों का सरकार के प्रति रवैया काभी अजीब था। जहां छोटे सितारों ने सरकार को इस महामारी से निपटे के लिए आर्थिक मदद दी वहीं बड़ी बड़े सितारों ने चुप्पी साधी हुई थी। मीडिया में लतातार खबरें चलने के बाद  सितारे वैश्विक महामारी के दौरान मदद लोगों की मदद के लिए सामने आये। उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की घोषणा की। सबसे पहले अक्षय कुमार ने 25 करोड़ के दान देने की घोषणा की। उसके बाद सलमान खान, शाहरुख खान, प्रभास  जैसे बड़े बड़े सितारों ने मदद की घोषणा की लेकिन इसके बाद भी फिल्म निर्माताओं के कान पर जू नहीं रेंगी, मदद के नाम पर उन्होंने सन्नाटा स्वीकार किया।

ड्रग्स कनेक्शन

साल 2020 में बॉलीवुड की काली दुनिया का सच भी सबके सामने आया। इस सच ने सभी को चौंका के रख दिया। पर्दे पर दर्शकों की प्रेरणा बनने वाले सितारे असल जिंदगी में कैसे नशे में चूर रहते हैं, और कैसे बॉलीवुड की दुनिया को ड्रग्स निगल रहा है। यह सारी बारे माने आयी। सुशांत सिंह रातपूत की मौत के कैस की जांच सीबीआई कर रही हैं इसी दौरान सीबीआई को मौत के मामले में ड्रग्स एंगल का भी पता चलता है जिसके बात इस मामले में एनसीबी की एंट्री होती हैं। अपनी जांच के दौरान एनसीबी को कई ऐसी चीजें पता चलती है जिसके कारण बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की नींद उड़ गयी। एनसीबी ने बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई और उसका सेवन करने वाली की सफाई जब शुरू की तो इस मामले से दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल, कॉमेडियन भारती, रकुल प्रीत, रिया चक्रवर्ती जैसे कई बड़े नाम सामने आये। 

नेपोटिज्म

सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले घर पर पंखे से लटका पाया गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को शुरूआती जांच में पुलिस ने सुसाइड का केस बताया और इसकी जांच करने लगी। सुशांत ने आखिर क्यों आत्महत्या की इस बात को हर कोई जानना चाहता था। एक चमकता सितारा अचानक क्यों दुनिया को छोड़कर चला गया। सुशांत की मौत का कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मूवी माफिया को कहा। कंगना ने सुशांत की मौत के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में आउटसाइडर्स के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। न ही काम का मौका दिया जाता है। बॉलीवुड में केवल कुछ लोग है उन्हीं का राज चलता है। कंगना रनौत ने करण जौहर के उपर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत को निकलने की पूरी कोशिश की लेकिन कॉन्ट्रेक्ट के कारण वह कुछ नहीं कर सकें और आखिर में उन्होंने फिल्म ड्राइव को ऑनलाइन रिलीज किया और सुशांत की काबिलियत पर पेड सवाल खड़े करवाएं। इसके अलावा कंगना ने करण जौहर को मूवी माफिया कहा जो बॉलीवुड में नेपोटिस्म को बढ़ावा दे रहा हैं। कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में स्टारकिड्स को लॉन्च करते हैं और आइसाइडर्स को काम नहीं दिया जाता। सुशांत की मौत के बाद लोगों ने स्टारकिड्स की फिल्मों का बायकॉट किया। इस दौरान महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 रिलीज हुई जिसके ट्रेलर ने सबसे ज्यादा डिसलाइक पाने का रिकॉर्ड बनाया।  

कंगना रनौत और शिवसेना की लड़ाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से इसी साथ सोशल मीडिया ज्वाइन किया और वीडियो जारी करके बॉलीवुड की सच्चाई को दुनिया के सामने रखा। कंगना रनौत ने सुशांत की मौत के बाद खुल कर अपनी बाते सामने रखी और बॉलीवुड के कई लोगों का नाम लिया। कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर  सुशांत की मौत की जांच दबाव में करने का आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सुशांत के केस में बॉलीवुड को बचा रही हैं। कंगना और शिवसेना के बीच मनमुटाव का सिलसिला यहीं से शुरू हो गया था। कंगना ने अपने एक ट्वीट में मुंबई को पीओके कह दिया जिसके बाद बवाल ही मच गया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना के लिए गंदे शब्दों का प्रयोग किया। कंगना को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। विवाद बढ़ता गया कथित तौर पर शिवसेना ने कंगना का घर बीएमसी के द्वारा तोड़ दिया। एक नोटिस देकर बीएमसी ने कंगना के घर पर बुल्डोजर चलवा दिया और उनका करोड़ो का नुकसान किया, जिसके बाद कंगना ने कोर्ट में शिवसेना के खिलाफ केस किया। कंगना और शिवसेना का विवाद आज भी कोर्ट में चल रहा है जहां कंगना रनौत का पलड़ा भारी हैं।

लॉकडाउन में हुई शादियां 

लगातार बुरी खबरों के बीच 2020 में सिनेमा से कुछ खुशखबरियां भी आयी है। राणा दग्गुबाती , काजल अग्रवाल, पुनित पाठक, आदिक्य नारायण, नेहा कक्कड़ जैसे कई सितारों ने 2020 में लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है।

अनुष्का-विराट का पहला बेबी 

इस साल सोशस मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी छाए रहे। हर्दिक पाड्या के पिता बनने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। काफी मीम भी बनें। लॉकडाउन के दौरान विराट ने अनुष्का शर्मा के गर्भवती होने की खबरें अपने फैंस के साथ साॉझा की। उन्होंने अपने फैंस को बताया की वह जनवरी तक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। विराट ने अनुष्का शर्मा के बेबी बंप के साथ एक तस्वीर भी साझा की। 

सोनू सूद 

लॉकडाउन के दौरान इंसानियत को जिंदा रखने वाला बॉलीवुड का एक ऐसा चेहरा भी सामने आया जिसने अपने काम से इंसानियत की नयी परिभाषा लिखा। जहां सरकारें एक दूसरे को दोष दे रही थी और प्रवासी मजदूर मर रहे थे और जनता तमाशा देख रही थी इसी बीच प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आये सोनू सूद। सोनू सूद ने बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा। साथ ही उन्होंने दूसरे देश में फंसे लोगों को भी भारत वापस बुलाया। गरीबों को खाना दिया और नौकरी की भी व्यवस्था की। सिनेमा के विलेन ने असल जिंदगी में हीरो का काम किया। वहीं पर्दे के हिरो घर में बंद नजर आये। 

कई  सितारों ने की आत्महत्या   

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने आर्थिक तंगी से से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वालों में कई टीवी कलाकर और कई बड़े पर्दे के कलाकार शामिल रहे। हाल ही में आसिफ बसरा के निधन की खबरें आयी थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़